प्राध्यापकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू
भिवानी | एससीईआरटीगुड़गांव के आदेशानुसार हांसी रोड स्थित सीमेट में नव नियुक्त भौतिकी एवं राजनीतिक शास्त्र के प्राध्यापकों का प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू हो गया। इसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल श्योराण के संबोधन से किया। उन्होंने अपने संबोधन में नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि सफल अध्यापक बनने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से पूरा करना होगा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक शिक्षक को अपने विषय पर पूर्ण रूप से महारत आवश्यक है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिमला श्योराण प्राचार्य डाइट बिरही स्थित सीमेट भिवानी एवं संचालन जोगेंद्र सिंह, प्रभारी आईएफआईसी विंग, डाइट बिरही कलां द्वारा किया गया। इस शिविर के संचालन में प्रमोद सिवाच एआरए एवं जोगिन्द्र जांगड़ा का सहयोग रहा। यह प्रशिक्षण 18 दिसंबर तक चलेगा।