स्कूली छात्रा का सेलफाेन चोरी
भिवानी | पुलिसने स्कूली में एक छात्रा का मोबाइल फोन चोरी होने पर मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिसंबर को उसका स्कूल परिसर में मोबाइल फोन चोरी हो गया। इस फोन में दो नंबर भी थे। उसने इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को भी दी थी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।