पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजादी के लिए देश के हजारों जवानों ने अपनी कुर्बानियां दीं : कर्नल कटोच

आजादी के लिए देश के हजारों जवानों ने अपनी कुर्बानियां दीं : कर्नल कटोच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी। सरसा घोघडा स्थित बिट्स इंजीनियरिंग कॉलेज में 33 डीओयू हिसार आए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस एस कटोच ने सेमिनार का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि देश की आजादी के लिए हजारों जवानों ने अपनी कुर्बानियां देकर देश को आजाद कराया। इसी कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

उन्होंने जात पात पर बोलते हुए कहा कि सेना हॉलीवुड में जात पात का नाम भी नहीं है। उन्होंने पड़ोसी देशों पर बोलते हुए कहा कि बांग्लादेश को आजाद कराने में भी भारत के जवानों का पूरा सहयोग रहा है। उन्होंने पड़ोसी देश नेपाल पर बोलते हुए कहा कि नेपाल से भारत की दोस्ती तो है, लेकिन यहां की धरती से सबसे ज्यादा आतंकवादी भारत में प्रवेश करते हैं। उन्होंने भूटान सेना को हमारे देश की सेना ट्रेनिंग देती है। कर्नल कटोच ने राजनीति को लेकर कहा कि अगर राजनेता मजबूत है तो हमारी सेनाएं भी मजबूत है। विश्व किसी भी जगह हमारी सेना जंग के लिए सक्षम है। देश का नेता ही कमजोर होगा तो उसकी सेना भी कमजोर होगी। हमारे देश का यूथ विश्व में संख्या के आधार पर सबसे ज्यादा है।
इस अवसर पर नफे सिंह शर्मा, राजेश शर्मा, जितेन्द्र परमार, बिट्स पॉलिटेक्निकल के प्राचार्या बलराज शर्मा, ओडी त्रिलोक गाबा, विपिन अरोड़ा, कपिल श्योराण, सचिन तंवर, अमित काठपालिया, मुकेश शर्मा, सोनिया, अमिता, राजबाला, पूनम शर्मा, प्रवक्ता संजय शर्मा, अमित, प्रवीण, विकास, संजीव, विनोद आदि थे।

(बिट्स कॉलेज में सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते कर्नल कटोच।)