पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारी परिवहन संघ ने किया राज्यस्तरीय सम्मेलन

सहकारी परिवहन संघ ने किया राज्यस्तरीय सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | हरियाणासहकारी परिवहन संघ द्वारा सोमवार को राजपूत धर्मशाला में राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने इस बैठक में नई राज्यस्तरीय कार्यकारिणी गठन करने का प्रस्ताव भी रखा। इसलिए इस पर शीघ्र ही विचार किया जाएगा। गौरतलब है कि यह राज्य स्तरीय सम्मेलन सहकारी परिवहन संघ के सामने आने वाली समस्याओं को लेकर गया। सम्मेलन में पहुंचे हरियाणा प्रदेश के कार्यवाहक प्रधान बिजेंद्र, भिवानी संघ के प्रधान दिनेश भारद्वाज ने बताया कि इस सम्मेलन में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने शिरकत की तथा राज्य स्तर की कार्यकारिणी गठित कर हरियाणा सरकार के सामने निजी बस परमिट की आवाज उठाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि 2013 की पॉलिसी के अनुसार उन्हें परमिट प्राप्त हुए थे। मगर उसमें अभी तक उन्हें टाइम टेबल सारिणी नहीं मिली है जिससे वे प्रदेश में खड़ी बसों का संचालन कर सकें। उन्होंने कहा कि उनकी बसें देहाती क्षेत्रों तक पहुंच कर आम जन को फायदा पहुंचाती है। इसलिए सरकार एक माह की टीपी ना देकर 2013 के परमिट दिलवाए।

राजपूत धर्मशाला में उपस्थित हरियाणा सहकारी परिवहन संघ के सदस्य।