पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलियाली के मक्कड़ बने वरिष्ठ उपमहाधिवक्ता

बलियाली के मक्कड़ बने वरिष्ठ उपमहाधिवक्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबलियाली निवासी एडवोकेट राजकुमार मक्कड़ को हाइकोर्ट में हरियाणा सरकार का वरिष्ठ उपमहाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर गांव बलियाली में खुशी का माहौल है। ग्रामीण सुभाष खुराना, सचिन सरदाना, सरदार सुदर्शन गावड़ी ने उनकी नियुक्ति पर सरकार का धन्यवाद किया।

राजकुमार मक्कड़ भिवानी में वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन लाल मक्कड़ के छोटे भाई हैं। उन्होंने बैंगलुरू से वकालत की डिग्री कर भिवानी में 10 जनवरी 1990 में वकालत की शुरुआत की। 1992 से 2008 तक ये हरियाणा में अधिवक्ता परिषद के महामंत्री के पद पर कार्यरत रहे। इस बीच वे 2001 से 2009 भारत सरकार के जिला स्थाई अधिवक्ता 2008 से पांच दिसम्बर 2014 तक हरियाणा अधिवक्ता परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर रहे। वरिष्ठ उपमहाधिवक्ता राजकुमार मक्कड़ ने कहा कि नए नियुक्त किए गए सभी महाअधिवक्ताओं ने पिछली सरकार से बहुत कम बजट पर काम करना स्वीकार किया है। पिछली सरकार में महाअधिवक्ताओं पर 65 करोड़ पर प्रति माह खर्च था। इस बार यह खर्च 5 करोड़ रुपये तक सीमित रखने का निर्णय लिया गया है।

एडवोकेट राजकुमार मक्कड़।