पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में तीन बाइक सवार मजदूरों की टांगें टूटी

सड़क हादसे में तीन बाइक सवार मजदूरों की टांगें टूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिगड़ानामोड़ स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। सोमवार सुबह 9 बजे हुए हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवकों को टक्कर मारने के बाद कार खाई में जा गिरी। घायल युवकों को आपात विभाग में पहुंचाया गया।

गांव धनाना निवासी संदीप ने बताया कि अपने चचेरे भाई अशोक सोनू के साथ मोटरसाइकिल से तिगड़ाना मोड़ स्थित एक फैक्ट्री में चिनाई का काम करने के लिए रहे थे। वे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बवानीखेड़ा की तरफ से रही एक तेज रफ्तार कार ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में संदीप की एक टांग टूट गई, जबकि सोनू के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई है। अशोक के हाथ एक पांव में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद सड़क किनारे खाई में गिरी कार को छोड़कर चालक फरार हो गया।