पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवराला में रक्तदान शिविर आज

देवराला में रक्तदान शिविर आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | देवरालागांव के सीनियर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर का शुभारंभ तोशाम के एसडीएम सतबीर सिंह लोहचब और सीएमओ रणदीप पूनिया करेंगे। यह जानकारी स्कूल के स्काउट मास्टर सुरेंद्र सिंह और कब मास्टर विनय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह शिविर गांव के 4 डब्ल्यू युवा क्लब के सहयोग से लगाया जाएगा। इस शिविर में कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस शिविर का मकसद सर्दी के मौसम में सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी को पूरा करना है। इसका कारण यह है कि अक्सर सर्दी के मौसम में धुंध के कारण सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इससे ब्लड बैंकों में खून की कमी होने लगती है।