पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला संघर्ष मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष वीना शर्मा को पितृ शोक

महिला संघर्ष मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष वीना शर्मा को पितृ शोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | महिलासंघर्ष मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वीना शर्मा के पिता मास्टर अमर सिंह शर्मा तिगड़ाना का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 84 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को गांव तिगड़ाना में किया गया। उसमें विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मास्टर अमर सिंह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे हैं और काफी समय तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ा बेटा प्रेमप्रकाश अत्री जनस्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड फोरमैन हैं जबकि छोटा बेटा सतीश लोक निर्माण विभाग में जेई के पद पर कार्यरत हैं। अमर सिंह के निधन पर भाजपा के सभी मोर्चों प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि प्रकाश शर्मा ने कहा कि अमर सिंह शर्मा एक पुराने मेहनती वर्कर थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दिया। उनके निधन पर अन्य संगठनों और गणमान्य लोगों ने शोक जताया