पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रवृत्ति के लिए आधार कार्ड जरूरी

छात्रवृत्ति के लिए आधार कार्ड जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीस्कूलों में छात्रवत्ति प्राप्त करने वाले सभी अनुसूचित, पिछड़ा वर्ग और बीपीएल परिवारों के विद्यार्थियों को आधार कार्ड बनवाना जरूरी होगा। इन सभी विद्यार्थियों के नए आवेदन-पत्रों में आधार कार्ड का नंबर देना आवश्यक हो गया है।

डीसी ने बताया कि शिक्षा महानिदेशालय के निर्देशानुसार सभी सरकारी स्कूलों में वार्षिक मासिक छात्रवृति प्राप्त करने वाले विद्यार्थी का आधार कार्ड होना जरूरी है। निदेशालय द्वारा अब छात्रवृत्ति के जो आवेदन मांगे हैं, उनमें विद्यार्थी का आधार कार्ड नंबर देना जरूरी कर दिया है। इन विद्यार्थियों के आधार कार्ड नंबर फीड कर सभी आवेदन दिसंबर के अंत तक मुख्यालय भिजवाए जाने हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों एवं मुख्य अध्यापकों से इस संदर्भ में अभिभावकों को जागरूक करने और बच्चों के जल्दी से जल्दी आधार कार्ड बनवाने का आह्वान किया है।

इन्हेंमिल रहा लाभ

जिलाशिक्षा अधिकारी निर्मल श्योराण ने इस बारे में बताया कि केन्द्र राज्य सरकार की योजनाओं के अनुसार राजकीय विद्यालयों में पहली से 12वीं कक्षा तक के अनुसूचित, बीसी बीपीएल वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृति दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले के सरकारी स्कूलों में अनुसूचित वर्ग के पहली से आठवीं कक्षा तक के 27,575 लडक़े, 27,094 लड़कियां, बीपीएल परिवारों के 3721 लडक़े, 4513 लड़कियां तथा पिछड़ा वर्ग के 15084 लडक़े और 16687 लड़कियां हैं। इसी प्रकार नौंवीं से 12वीं कक्षा तक अनुसूचित वर्ग के 10632 लडक़े 10401 लड़कियां, बीसी वर्ग के 6421 लडक़े 7492 लड़कियां और बीपीएल 1800 लडक़े 2269 लड़कियां इन स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।