पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में करो कमाई, शाम को आईटीआई में पढ़ाई

दिन में करो कमाई, शाम को आईटीआई में पढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिनभर कमाई करो और शाम को कक्षा में बैठकर पढ़ाई। जी हां आईटीआई में इसी सत्र से ऐसे लोगों के लिए कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, जिनके हाथ हुनर तो है, मगर डिप्लोमा नहीं है। इसके लिए आईटीआई में कई नई ट्रेड सांध्य पारी में शुरू करने का निर्णय लिया गया था। इसमें वेल्डर और इलेक्ट्रिशियन की ट्रेड में सीटें फुल हो चुकी हैं।

आईटीआइ्र द्वारा रेवेन्यू जनरेट वीटीपी (वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइड) योजना के तहत दाखिला शुरू कर दिए हैं। शुरूआती दौर में आईटीआई की दो ट्रेड वेल्डर इलेक्ट्रिशियन में युवाओं ने अच्छा खासा रुझान भी दिखाया है। यही वजह है कि इन कोर्सों की सीटें अब फुल हो चुकी हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो ऐसे विद्यार्थी जो पहले से ही हुनरमंद हैं और उन्हें तो सिर्फ डिप्लोमा ही चाहिए हैं, इसलिए उनसे मार्केट का कार्य भी कराया जाएगा। इस कार्य से जो आय अर्जित होगी उसे आईटीआई की सोसायटी में जमा कराया जाएगा। इस राशि का बाद में आईटीआई के छात्रों के हितों के लिए इस्तेमाल भी होगा। विभाग के इस कदम से ऐसे युवाओं के लिए भी सरकारी नौकरी के अवसर खुल जाएंगे, जो आठवीं और दसवीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़कर सीधे हाथ का हुनर सीखकर काम पर लग गए। अगर एनसीबीटी की बात करें तो भिवानी की आईटीआई में 27 ट्रेडों में करीब 750 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

महिला विंग के लिए सांस्कृतिक गतिविधि

स्पोर्ट्स गतिविधियां भी होंगी शुरू

महिला विंग में प्रशिक्षण के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी कराई जाएंगी। इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने की तैयारी भी आईटीआई के अनुदेशकों द्वारा कराई जा रही है।

आईटीआई में अब प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों की खेल गतिविधियां भी कराई जाएंगी। इससे पहले यहां पर इस तरह की कोई गतिविधि नहीं कराई जाती थी। लेकिन दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। आईटीआई में अधिकांश ग्रामीण इलाके के विद्यार्थी आते हैं, जो परंपरागत खेलों में अभ्यस्थ होने के उपरांत भी खेल गतिविधियां आगे नहीं बढ़ा पाते। ऐसी प्रतिभाओं को अब आगे आने का मौका मिलेगा।

\\\"शाम 5 से 7 बजे तक लगेंगी कक्षाएं\\\'

प्राचार्यहरज्ञान सिंह ने बताया कि वैकल्पिक ट्रेड की कक्षाएं शाम पांच से सात बजे तक लगेंगी। शार्ट ट्रम के