- Hindi News
- यूरिया के लिए भिवानी लोहारू मार्ग पर किया ट्रैफिक जाम
यूरिया के लिए भिवानी-लोहारू मार्ग पर किया ट्रैफिक जाम
यूरियाके बंटवारे काे लेकर बुधवार को ढिगावा आस पास के गांवों के किसानों ने भिवानी-लोहारू मार्ग पर जाम लगा दिया। साढ़े तीन घंटे तक लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्षेत्र में यूरिया की भारी कमी बनी हुई है। बुधवार को प्राइवेट खाद की खेप स्टेशन पर पहुंची। ढिगावा में दुकानदारों ने खाद पहुंचते ही यूरिया की बिक्री शुरू कर दी। इससे दुकानों के सामने किसानों की भीड़ लगनी शुरू हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके चलते दुकानदारों ने यूरिया की बिक्री बंद कर दी। बिक्री बंद करने से भड़के किसानों ने लगभग साढ़े 12 बजे भिवानी-लोहारू मार्ग पर नई अनाज मंडी के सामने जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जाम स्थल पर पहुंचे डीडीए आत्मा राम गोदारा पुलिस थाना प्रभारी जयसिंह ने किसानों को समझाना चाहा, लेकिन किसान यूरिया की बिक्री अनाज मंडी में करवाने पर अड़ गए। इसके कुछ देर बाद ही तहसीलदार दलीप सिंह खरब वहां पहुंच गए। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने बिना यूरिया लिए जाम खोलने से साफ इंकार कर दिया। लगभग पौने चार बजे एसडीएम डॉ. शालीन पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को यूरिया दिलवाने का आश्वासन देकर चार बजे जाम को खुलवाया। इससे यात्रियों प्रशासन ने राहत की सांस ली। उधर, प्रशासन ने अधिकृत सभी बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापामारी शुरू कर दी। इस पर जहां भी यूरिया मिल रहा वहीं हाथों हाथ किसानों को वितरित करना शुरू कर दिया। किसान सतबीर स्वामी, जयसिंह नेहरा, चंदगी राम, ओमबीर, राजपाल किसान संघर्ष समिति के प्रधान जयबीर आदि ने बताया कि इस बार किसानों को बीज, यूरिया डीएपी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
बहल | क्षेत्रके किसानों के लिए बुधवार दिन राहत भरा रहा और निजी खाद विक्रेताओं की यूरिया खाद किसानों को जरूरत के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में वितरित करवाई। कृषि सहायक अधिकारी डा.अनिल वर्मा डा.विकास पूनिया ने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए और पर्याप्त मात्रा में खाद बीज की उपलब्ध कराए जाएं। इसलिए निजी दुकानदारों के पास पहुंची खाद के 2 हजार बैग किसानों में बांटकर प्राथमिक तौर पर समाधान कराया गया है।
लोहारू-भिवानी मार्ग पर अनाजमंडी के सामने यूरिया को लेकर जाम लगाते किसान।