बांसुरी में सोनू, तबला में अजीत जीता
भीमस्टेडियम में बुधवार को जिला युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से 25 टीमों ने भाग लिया। उत्सव में प्रतिभागियों ने बांसुरी, तबला, नाटक, एकल नृत्य गायन, समूह नृत्य आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा सांस्कृतिक संयोजक ईश्वार आसरी ने की। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई खेल के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए।
गिटार स्पर्धा में अंकित ने पहला, पंकज ने दूसरा विकास ने तीसरा स्थान, ग्रुप डांस मेें जीआरएसएस स्कूल की टीम ने पहला, वैश्य कॉलेज की टीम ने दूसरा भूवी ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सितार स्पर्धा में राजेश ने पहला तबला में अजीत ने पहला स्थान प्राप्त किया। बांसुरी स्पर्धा में सोनू ने पहला स्थान प्राप्त किया। क्लासिकल वोकल में सोनू ने पहला, हंसराज ने दूसरा सूरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण स्पर्धा में भावना ने पहला, मनोज ने दूसरा टीशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वन एक्ट प्ले में वैश्य कॉलेज की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। रागनी में सूरज ने पहला स्थान प्राप्त किया। हारमोनियम में राजेश ने पहला सुनील ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
हरियाणा की माटी नै, झुककर करो सलाम...। भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय युवा उत्सव में नृत्य की प्रस्तुति देते जीआर स्कूल के विद्यार्थी।
भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय युवा उत्सव में कठपुतली नाटक का मंचन करते वैश्य कॉलेज के विद्यार्थी।