भिवानी | भिवानीजंक्शन पर बुधवार को श्रीगंगानगर से रेवाड़ी को जाने वाली पैसेंजर गाड़ी में एक व्यक्ति का शव मिला। गाड़ी जैसे ही भिवानी जंक्शन पर करीब सवा दो घंटे देरी से पहुंची। इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और शव को कब्जे में ले लिया।