पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी अश्विन शैणवी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

एसपी अश्विन शैणवी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसअधीक्षक अश्विन शेणवी ने बुधवार को सरकारी निजी शिक्षण संस्थाओं में आयोजित की गई यातायात सुरक्षा परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को 13 दिसंबर को होने वाली जिला स्तरीय यातायात परीक्षा में भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग की ओर से जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में यातायात सुरक्षा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित हुई इस परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक इस परीक्षा में भाग लिया और शांत वातावरण में पूरी रूचि के साथ सवालों के जवाब लिखे। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं और 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के बीच तीन वर्गों में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि हर स्कूल से प्रत्येक वर्ग के दो-दो विजेताओं को चुना जाएगा और इनकी परीक्षा 13 दिसम्बर को आयोजित होगी। अंतिम परीक्षा में विजयी रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को एसपी ने भिवानी पब्लिक स्कूल, हालवासिया विद्या विहार, टीआईटी स्कूल आदि में परीक्षा का अवलोकन किया। मौके पर उप पुलिस अधीक्षक मौजीराम, निरीक्षक अनूप सिंह, सुरक्षा प्रभारी भूदेव सिंह, थाना प्रभारी कुलदीप, प्रदीप भाटी, सड़क सुरक्षा संगठन के प्रधान मदनलाल, उप प्रधान नरेन्द्र पंघाल, सुमन गोयल इत्यादि मौजूद थे।

परीक्षा में निरीक्षण करते एसपी अश्विन शैणवी।