पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परमात्मा शिव दुखहर्ता सुखकर्ता हंै: बीके सुरेश

परमात्मा शिव दुखहर्ता सुखकर्ता हंै: बीके सुरेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परमात्माशिव दुखहर्ता, सुखकर्ता है, उसके साथ हमारा संबंध क्या है। गीता ज्ञान दाता ज्ञान सुनाकर हम बच्चों को सुजाग करते है परमपिता परमात्मा। भगवानुवाच मुरली सुनाकर ज्ञान गंगा बनाता है, जिसका भगवान से प्यार होता है, उसका देश से भी प्यार होता है। यह बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की शाखा सिद्धी धाम में एक विशेष कार्यक्रम में ओउम शांति रिट्रिटर भौड़ाकलां से पधारे राजयोगी सिविल इंजीनियर बीके सुरेश ने कही। उन्होंने कहा कि जो अमृत वेला उठकर प्रभु को याद करते हैं, उनका चेहरा खिला हुआ होता है। परमात्मा मिलन के लिए आंखें खुली होनी चाहिए, आत्मा का परमात्मा से मिलन तभी होता है। माता-पिता का दिल खुश हो तो दुआएं मांगने की जरूरत नहीं होती। आशीर्वाद मांगने से नहीं दिल से मिलता है। जीवन को जंजाल नहीं निहाल करना है तो उसको याद करो तो जीवन सुखमय हो जाएगा। इस अवसर पर आगन्तुकों का स्वागत करते हुए शाखा प्रबंधक बीके सुमित्रा बहन ने कहा कि आज मानव धन कमाने की दौड़ में लगा हुआ है, जबकि पता है धन किसी समस्या का समाधान नहीं, ज्यादा धन दुख का कारण भी बनता है। असल धन ज्ञान या संतुष्टता है, जिससे हम खुश रह सकते है और खुशी जैसी खुराक नहीं। इस अवसर पर बीके भीम, बीके गोवर्धन, बीके सुदर्शन ढेमला, बीके श्रीपाल, बीके खूबीराम, बीके राजबीर तथा मीडिया प्रभारी बीके धर्मबीर सहित अनेक ब्रह्माकुमार-कुमारी उपस्थित थे।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की शाखा सिद्धीधाम में कार्यक्रम को संबोधित करते ओम शांति रिट्रिट सेंटर भौड़ाकलां आई राजयोगिनी सिविल इंजीनियर ब्राह्माकुमारी सुरेश।