पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खल बिनौला व्यापारी की दुकान में चोरी

खल बिनौला व्यापारी की दुकान में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी| नईअनाज मंडी में खल बिनौला व्यापारी की दुकान से पचास हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और खेल बिनौला व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। अनाज मंडी के व्यापारी अजय कुमार ने बताया कि गत 9 दिसंबर की दोपहर 12 बजे उसकी दुकान में अलमारी की दराज में एक लाख रुपये की नगदी में से चोर पचास हजार रुपये की गड्डी उठा ले गया। जबकि दुकान पर उसका पिता बाहर बैठा हुआ था। चोरी की इस वारदात में पचार हजार रुपये दराज में सेफ रहे, जबकि पचास हजार की नगदी चोरी हो गई। पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई जीतराम ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।