पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू संस्कृति खतरे में : हिंदू महासभा

हिंदू संस्कृति खतरे में : हिंदू महासभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशकी दिन प्रतिदिन हिंदू संस्कृति खतरे में पड़ती जा रही हैं,समय रहते संस्कृति को बचाने के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठाया तो बड़े बुजुर्गों का आने वाले समय में मान-सम्मान घट जाएगा। यह बात हिंदू महासभा के हरियाणा प्रभारी नरेंद्र शर्मा हिंदू सभाई नेता स्वामी आसानंद महाराज ने बुधवार को विद्या नगर में हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष राजबीर बेनीवाल के आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि महासभा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने जो मुहिम हरियाणा में हिंदू संस्कृति को बचाने के लिए शुरू की उसका व्यापक असर दिखाई देने लग गया हैं। उन्होंने कहा कि जींस टाप पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा देना चाहिए यह हमारे संस्कृति के खिलाफ हैं। क्योंकि लड़कियों के शरीर पूर्ण रूप से कपड़े से ढका होना चाहिए लेकिन विदेशी पहनावे ने हमारी संस्कृति का बंदर बांट कर दिया हैंं।

जिसे आज के युवा युवती पहनकर कॉलेजों में जाते हैं। उन्होंने कॉलेजों में स्कूलों में ड्रैस कोड लागू करवाने की वकालत की और कहा पढऩे वाले छात्र छात्राओं की ड्रैस से पहचान होती हैंं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से महासभा का शिष्ट मंडल मिलेगा। इस अवसर पर हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ललित भारद्वाज,राजबीर बेनीवाल, देवीराम कौशिक,मनोज लाठर, कृष्ण सिंधू, देवेंद्र भारद्वाज, संदीप बामला, संदीप पानू, संदीप गोयत, कुलदीप देवसरिया आदि उपस्थित थे।