मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन
बुधवारको किसानों ने सूखाग्रस्त क्षेत्र की विशेष गिरदावरी दुरुस्त कर मुआवजा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर किसानों ने अपने छह सूत्रीय मांग पत्र को लागू करवाने के लिए पहले तो स्थानीय तिकोना पार्क में बैठक की। तत्पश्चात सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शहर में रोष जुलूस निकाला। किसान नेता एसडीएम कार्यालय पंहुचे। कार्यालय में मौजूद नहीं होने के कारण लगभग 2 घंटे तक सभी किसान तहसील कार्यालय में ही एसडीएम के आने के इंतजार में बैठे रहे। एसडीएम के आने के पश्चात् उपस्थित किसानों की समस्याओं को एसडीएम सतबीर सिंह लोहचब ने सुना ज्ञापन लिया।
इससे पहले तिकोना पार्क में आयोजित किसानों की बैठक संबोधित करते हुए मास्टर शेर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जो टीम सूखाग्रस्त फसलों की जांच पड़ताल करने आई थी। उसने माना था कि भिवानी, हिसार जींद जिला सूखाग्रस्त हैं। लेकिन विशेष गिरदावरी के समय उपायुक्त भिवानी के कार्यालय द्वारा 10 सितंबर 21 अक्टूबर को जारी किए गए पत्र के अनुसार गिरदावरी से पूर्व पटवारी मुनादी करवाने के निर्देश दिए ताकि किसान या काश्तकार मौके पर हाजिर हो सके। किसान या काश्तकार के हस्ताक्षर मौके की फोटो तथा खराबा प्रतिशत किसान को बताया जाए। किसान नेता ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस आदेश की अवहेलना कर राजस्व अमले ने खराबा होते हुए भी तोशाम उपमंडल में 50 प्रतिशत से भी कम खराबा दिखा सभी पीड़ित प्रभावित किसानों को मुआवजे से वंचित कर दिया।
इस मौके पर उन्होंने यह भी ऐलान किया की इस मामले को लेकर किसान सभा 16 दिसंबर को उपायुक्त भिवानी से भी मिलेगी। एसडीएम सतबीर सिंह लोहचब ने बताया कि किसानों ने उनके कार्यालय में मिलकर अपनी समस्या से अवगत करवाया है। उच्चाधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
तिकोना पार्क में किसानों को संबोधित करते किसान सभा के अध्यक्ष मास्टर शेरसिंह।