पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक करेगा डिफाल्टर किसानों की जमीन कुर्क, कार्रवाई भी होगी

बैंक करेगा डिफाल्टर किसानों की जमीन कुर्क, कार्रवाई भी होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानीडिस्ट्रिक्ट प्राइमरी कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलेपमेंट बैंक ने बुधवार को एक बैठक कर डिफाल्टर किसानों की जमीन कुर्क करने का फैसला लिया है। बैठक की अध्यक्षता बैंक के चेयरमैन राममेहर शर्मा ने की। बैठक में बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशल भारद्वाज भी उपस्थित थे।

बैठक में बोर्ड द्वारा डिफाल्टर किसानों पर कार्रवाई किए जाने, खर्चे ऋण केस पास किए जाने पर भी सहमति हुई। इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन राममेहर शर्मा सीईओ कौशल भारद्वाज ने कहा कि जो बैंक ब्याज माफी का लाभ भी नहीं उठाएंगे, उनके खिलाफ हरियाणा राज्य सहकारी एक्ट-1984 की धारा 75-1,2 के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में इस पर गहनता से विचार किया गया। चेयरमैन ने बताया कि उपरोक्त धारा के अनुसार ऋण राशि जमीन पटे पर देकर या जमीन को नीलाम कर वसूली की जाएगी। बैंक के सीईओ कौशल भारद्वाज के अनुसार अधिकतर किसान ऐसे हैं, जिन्होंने ऋण लेने के बाद एक भी रुपया अदा नहीं किया है। इसलिए यह फैसला लिया गया है।

किसानोंकी तरफ 144 करोड़ से अधिक बकाया

बैंकका कर्ज जिले के 15 हजार से अधिक किसानों की तरफ बकाया बना हुआ है। यह बकाया राशि 144 करोड़ को पार कर चुकी है। इसके अतिरिक्त जिन किसानों ने किश्त के बदले चैक दिए हुए हैं, उनके चैक बाउंस होने पर 138 के तहत न्यायालय द्वारा सजा सुनाई हुई है।

बैंक के सीईओ कौशल भारद्वाज ने बताया कि डिफाल्टरों की संख्या अधिक होने के कारण नए ऋण देने में परेशानी रही है। इस अवसर पर बैंक की उपाध्यक्ष बिमला, निदेशक महाबीर सिंह, सतबीर, मेवासिंह जगत सिंह भी उपस्थित थे।

दी भिवानी डिस्ट्रिक्ट प्राइमरी कॉपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूलर डेवलेप्मेंट बैंक कार्यालय में प्रबंध कमेटी की बैठक को संबोधित करते चेयरमैन राममेहर शर्मा।