जागरूकता अभियान का हुआ समापन
भिवानी | भिवानीजंक्शन पर दस दिन तक चला जागरूकता अभियान बुधवार को समाप्त हो गया। राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा यात्रियों को जहर खुरानी से जागरूक करने के लिए फिल्म दिखाकर यह अभियान चलाया जा रहा था। फिल्म में नशामुक्ति, लावारिस वस्तुओं, चोरी अराजक तत्वों से सावधानी बरतने के लिए यात्रियों को जागरूक करने का अभियान फिल्म दिखाकर एक दिसम्बर से शुरू किया गया था, जो निरंतर १० दिन तक चला। राजकीय रेलवे पुलिस के सुरेश कुमार ने इस अभियान को चलाया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन हजारों यात्रियों ने जागरूकता का यह फिल्म देखी। उन्होंने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस के अधीक्षक के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया।