पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैलाश शर्मा बने ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रधान

कैलाश शर्मा बने ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | ब्राहमणशक्ति संघ की बैठक बुधवार को शिवाजी मार्ग स्थित धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र कौशिक ने संचालन हरियाणा प्रगतिशील विचार मंच के अध्यक्ष शंकर दास शर्मा ने किया। बैठक में संघ को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद सर्व सम्मति से 21 सदस्यों की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष भीम सौपर्णा घुसकानी, महासचिव सतीश कौशिक, सचिव मुंशीराम धारेड़ू, सहसचिव राजबीर शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश कौशिक को चुना गया। इनके अलावा संजय शर्मा, मोतीराम, सुर्य प्रकाश, शिवलाल कौशिक, मनोज भारद्वाज, बृजमोहन कौशिक, मुकेश शर्मा, कपूर सिंह, डॉ. मदन लाल कौशिक, कृष्ण शर्मा, राजकुमार शर्मा, उमेद शर्मा, जोगेंद्र शर्मा, संय शर्मा को संघ का सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि जनवरी माह में 2100 लोगों को संघ से जोड़ा जाएगा सामाजिक हित में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष चुने जाने पर कैलाश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया कहा कि संघ उन्हें जो भी कार्य देगा उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।