पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाणी हरसुख में लगाया गया कानूनी जागरूकता शिविर

ढाणी हरसुख में लगाया गया कानूनी जागरूकता शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | गांवढाणी हरसुख तिगड़ाना में बुधवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण की सचिव स्वाति सहगल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन शिविरों में अधिवक्ता ईश्वर सिंह परमार नवीन तंवर ने ग्रामीणों को मानवाधिकार अधिनियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को हमारे संविधान में कानूनी रक्षा का अधिकार दिया है। यदि किसी असहाय व्यक्ति के पास न्याय पाने के लिए कानूनी खर्च वहन करने की क्षमता नहीं है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता से वकील की सेवाएं नि:शुल्क ले सकता है। इस अवसर पर सरपंच हंसराज, पंच होशियार सिंह, हरपाल फौजी, दलीप, रामअवतार, ओमप्रकाश, कुलदीप महेन्द्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, संजय तिगड़ाना इत्यादि मौजूद थे।