पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले का हक है मेडिकल कॉलेज : सांगवान

जिले का हक है मेडिकल कॉलेज : सांगवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज के बयान में बाद जिले के कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। इसी बयान को लेकर विज के पुतले तक फूंके जा रहे हैं। इसी श्रंखला में पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान ने यहां जारी बयान में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का हरियाणा निर्माता स्वर्गीय बंसीलाल के गढ़ भिवानी में आकर उनके नाम पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज पर लीपापोती महंगी पड़ेगी। सांगवान ने कहा कि विज को सुर्खियों में रहने की आदत है और बिना सुर्खियों में रहे उन्हें खाना अच्छा नहीं लगता। इसलिए विज मेडिकल काॅलेज बारे गलत बयानबाजी कर रहे हैं। जिस समय कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने भिवानी में मेडिकल कालेज की घोषणा की थी, उस समय अनिल विज घनश्याम सर्राफ भी विधानसभा के सदस्य थे और इन्होंने उस समय इस घोषणा का स्वागत भी किया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बंसीलाल के नाम से भिवानी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज नहीं बना तो वे जिलेभर के सभी विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर जिले का हक नहीं मारने देंगे।