पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिवानी पहुंची तीन हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद

भिवानी पहुंची तीन हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | भिवानीमें चंबल फर्टिलाइजर कंपनी से लगभग 3 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद का रैक चुका है और इसका वितरण बाजार में शुरू कर दिया गया है। यह जानकारी डीसी डॉ. साकेत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि किसानों को अब खाद की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी किसान अपने आस पास की मंडियों में चंबल के अधिकृत विक्रेताओं से यूरिया के बैग खरीद सकते हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रशासन द्वारा कृषि विभाग को 6 हजार मीट्रिक टन खाद की मांग भिवानी जिले के लिए भेजी गई थी, जिसमें से करीब 3 हजार मीट्रिक टन यूरिया चुका है। जल्दी ही और खाद की आवक तीन चार दिन में हो जाएगी। उन्होंने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे फिलहाल जो यूरिया प्राप्त हुआ है, उसकी जरूरत अनुसार खरीद करें