युवक ने निगला जहर, हालात गंभीर
भिवानी | रेलवेरोड स्थित एक धर्मशाला में युवक ने संदिग्ध हालात में जहर निगल लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। युवक की पहचान 25 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। जहर निगलने के पीछे क्या वजह रही है, अभी यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने इस संबंध में युवक का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।