पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सईएन के विरुद्ध किया प्रदर्शन

एक्सईएन के विरुद्ध किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपनीमांगों को लेकर दो दिन से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसएंडपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों का प्रदर्शन तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा।

शहरी यूनिट अर्धशहरी यूनिट के कर्मचारियों ने कहा कि जब तक एक्सईएन अपनी हठकर्मी को छोड़कर झूठी चार्ज शीट सुखबीर सिंह दलाल की भिवानी बदली की सिफारिश नहीं करता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। राजबीर कलानौर प्रधान ने कहा कि अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी अपना प्रदर्शन सर्कल स्तर पर शुरू कर देंगे और इसकी जिम्मेवारी निगम के उच्च अधिकारियों की होगी। इस अवसर पर एसएसए हरीश चंद, जेई विनोद कुमार, आजाद सिंह, एसएसए राममेहर, लाइनमैन सुनील कुमार, एएलएम संजय कुमार, एलडीसी कमलेश, सुरेंद्र, विजय पाल सिंह सहित यूनियन के अनेक सदस्य उपस्थित थे।