पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विद्यार्थियों को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमानहेरू में प्रतिभा खोज अभियान के तहत बुधवार को खेल स्पर्धाओं सांस्कृतिक कार्यक्रम में पदक जीतने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल प्राचार्य सूरत सिंह विशिष्ट अतिथि रमेश गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना की तथा विजेता विद्यार्थियों को ईनाम देकर उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की। कार्यक्रम में मंच का संचालन पवन सांजरवास ने किया।

विद्यार्थी दीपमाला, बबीता, कांता, पिंकी, कविता, नविता, ज्योति, मोहित, शेखर, राहुल, सोमबीर ने राज्य स्तर जिला स्तर पर आयोजित सभी खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर स्कूल माता-पिता का नाम रोशन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रितिका सोनाली ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक जीता। कार्यक्रम के आयोजक परमार ने बताया कि उन्हें इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करके बड़ी खुशी मिलती है। इस तरह के कार्यक्रम से ग्रामीण बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का मौका मिलता है तथा साथ ही उनके उत्साह में वृद्धि होती है।