- Hindi News
- शहर में 54 जगह पकड़ी बिजली चोरी, 11 लाख जुर्माना लगाया
शहर में 54 जगह पकड़ी बिजली चोरी, 11 लाख जुर्माना लगाया
भिवानी | निगमकी टीम ने शहर में गुरुवार को बिजली चोरी पकड़ने के लिए कई जगह छापे मारे। इस दौरान निगम की टीम ने 54 जगहों पर बिजली चोरी पकड़कर उपभोक्ताओं पर 11 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। एसडीओ राहुल सांगवान ने बताया कि सिंचाई विभाग के निर्माणाधीन भवन का ठेकेदार भी बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। निगम ने उस पर भी जुर्माना लगाया है।