- Hindi News
- तिगड़ाना में बहन के घर आई लड़की ने फांसी लगा जान दी
तिगड़ाना में बहन के घर आई लड़की ने फांसी लगा जान दी
भिवानी | तिगड़ानामें गुरुवार को एक प्रवासी लड़की ने अपनी बहन के घर में पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल ले आई। तिगड़ाना निवासी कुलदीप ने बताया कि उसकी प|ी सुनीता के पास ही उसकी छोटी बहन 17 वर्षीय प्रियंका रह रही थी। गुरुवार दोपहर को परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। इसी दौरान प्रियंका ने कमरे में पंखे पर रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। परिजन जब घर पहुंचे तो प्रियंका की लाश पंखे से लटकी हुई थी। उसके भाई धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी बहन को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। उन्हें नहीं मालूम की उसने यह कदम क्यों उठाया है। जीजा कुलदीप का कहना है कि प्रियंका हंसमुख स्वभाव की थी, लेकिन उन्हें जरा सा भी आभास नहीं था कि वह ऐसी अनहोनी कर लेगी। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।