- Hindi News
- एक महीने में 44 हजार रोगियों का किया उपचार
एक महीने में 44 हजार रोगियों का किया उपचार
भिवानी | सिविलअस्पताल में रोगियों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। यहां पिछले महीने के दौरान विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित 44 हजार 427 रोगियों को ओपीडी आईपीडी की सुविधाएं दी गई हैं। यह जानकारी डीसी साकेत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में नवंबर में 863 रोगियों को आपातकालीन सुविधाएं मुहैया दी गई। इसके अलावा 195 रोगियों को दूसरे चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि 331 महिलाओं को प्रसूति सुविधाएं सुलभ करवाने के अलावा 1134 रोगियों की ईसीजी, 2912 रोगियों के एक्स-रे तथा 699 रोगियों के अल्ट्रासाउंड भी किए गए।