पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायंस क्लब ने 124 छात्राओं को बांटे चश्मे

लायंस क्लब ने 124 छात्राओं को बांटे चश्मे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बवानी खेड़ा। राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लायंस कलब द्वारा 124 छात्राओं को चश्में वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बाबा रामरूप डेरा के मंहत गुमानदास थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर लायंस क्लब के प्रधान ललित शर्मा, प्रवीण जैन, पवन गुप्ता, संजय अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश चावला, बीइओ जयपाल फौगाट, बीईईओ संतोष नागर, नपा प्रधान पति सुंदर अत्री थे। मंच संचालन विद्यालय प्राचार्या निर्मल चावला ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वीटी सुष्मिता ने स्वागत गीत से की। इसके बाद प्रीति, ज्योति, रामभतेरी, स्वीटी, रजनी, मनीषा द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर भावपूर्ण नाटक पेश किया। इस दौरान लायंस क्लब भिवानी द्वारा इस कन्या वरिष्ठ विद्यालय में आंखों का शिविर भी लगाया गया था। इसमें 124 छात्राओं को चश्मा लगाने की सलाह दी तो क्लब की ओर से उन्हें चश्मे दिए गए।