पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 को फूंकेंगे एक्सईएन कार्यालय के बाहर पुतला

12 को फूंकेंगे एक्सईएन कार्यालय के बाहर पुतला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | बिजलीनिगम एमएंडपी एक्सईएन कार्यालय के बाहर चौथे दिन भी गुरुवार को निगम कर्मचारियों ने नारेबाजी की। एचएसईबी वर्करज यूनियन के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सांसद राजकुमार सैनी के उस बयान की भी कड़े शब्दों में निंदा की कि पंजाब के समान वेतनमान चाहिए तो पंजाब में जाकर काम करना होगा। कर्मचारी नेता महेश रोहिल्ला ने कहा कि 12 दिसंबर को एक्सईएन कार्यालय के बाहर अधिकारी का पुतला फूंका जाएगा। प्रदर्शन में हरिशचंद, विनोद कुमार, आजाद सिंह, राममेहर, सुनील कुमार, संजय कुमार, राजकुमार, कमलेश, सुरेंद्र, विजयपाल सिंह, रमेश चांगिया, राजबीर कलानौर, नरेंद्र सीसर, धर्मबीर, रमेश यादव, अजय शर्मा, अशोक यादव, पूर्ण गुर्जर, दिलबाग सिंह, राजबीर ढाणा शामिल हुए।