- Hindi News
- वैश्य कॉलेज के डिपार्टमेंट आफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर साइंस की छात्राएं सम्मानित
वैश्य कॉलेज के डिपार्टमेंट आफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर साइंस की छात्राएं सम्मानित
वैश्यमहाविद्यालय के डिपार्टमेंट आॅफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर साइंस विभाग में शनिवार को मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बुद्धदेव आर्य मुख्यातिथि थे। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. संजय गोयल विशिष्ट अतिथि थे। इस समारोह की अध्यक्षता डिपार्टमेंट आफ मैनेजमेंट एंड कम्प्यूटर साइंस की डायरेक्टर डॉ. प्रोमिला सुहाग ने की। प्राचार्य डॉ. बुद्धदेव आर्य ने कहा कि हर छात्र एकाग्रता के साथ कड़ी मेहनत कर अपना लक्ष्य हासिल करें। जो विद्यार्थी ऐसा करता है उसे आयु विद्या, यश और बल मिलता है। जीवन में सीखने का कोई समय नहीं होता। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमें सिखाता ही नहीं, बल्कि आगे का मार्ग भी दिखाता है।
कड़ीमेहनत करें
विभागकी डायरेक्टर डॉ. प्रोमिला सुहाग ने छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि हमें कड़ी मेहनत कर आगे भी इसी तरह से अपना लक्ष्य पाने के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर लक्ष्य पर नजर रखकर हम आगे बढ़ेंगे तो रास्ते में आड़े आने वाली कठिनाइयां भी खुद ही दूर हो जाएंगी। इस अवसर पर एमकॉम में 76.35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रिया डालमिया ने महाविद्यालय में प्रथम, छात्रा मेघा हलवासिया ने 75.94 अंक प्राप्त कर द्वितीय छात्रा नीरज शर्मा ने 75.31 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा अंकिता जैन, अंकिता शर्मा, दीपिका, गुंजन अग्रवाल, ममता, मोनिका, मेघा हलवासिया, नीरज शर्मा, नेहा, पारूल, पारूल मित्तल, प्रिया डालमिया, प्रिया शर्मा, प्रिया गोयल, प्रियंका को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर विभाग की प्राध्यापिका डॉ. मोनिका मित्तल, डॉ. रुचि शर्मा, विष्णुकांत शर्मा, अंकित अग्रवाल, मिस रतना, मिस रिंकू, मिस डोली, मिस अंजली उपस्थित थे।