- Hindi News
- बिजली सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से रोकना पड़ा रैंप का काम
बिजली सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से रोकना पड़ा रैंप का काम
सीएमओदफ्तर के पास रैंप बनाने के कार्य की वजह से बिजली सीवरेज की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइनों के क्षतिग्रस्त होने पर ठेकेदार ने काम रोक दिया है। इतना ही नहीं मुख्य लाइनें क्षतिग्रस्त होने से कई दफ्तरों में बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पंचायती विभाग के ठेकेदार को काम बंद कराते हुए नक्शानवीस (आर्किटेक्ट) से निर्माण का मैप तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला सामान्य अस्पताल में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए रैंप का निर्माण कराने की योजना बनाई थी। करीब आठ लाख रुपये की लागत से सीएमओ दफ्तर के पास से ही तीसरी मंजिल तक रैंप बनाया जाना है। मगर, रैंप को बनाने के लिए जब ठेकेदार ने बीम खड़े करने दीवार चुनने के लिए खुदाई शुरू कर दी। करीब पांच फुट के गहरे गड्ढे खोदते ही ठेकेदार का माथा ठनक गया। क्योंकि अस्पताल के भवन तक बिजली सप्लाई पहुंचाने सीवरेज कनेक्शन की लाइनें दबी हुई मिली। मशीन से खुदाई के दौरान सीवरेज लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी के साथ बिजली के तारों को भी नुकसान पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने ठेकेदार का काम रुकवा दिया और पहले रैंप का नक्शा तैयार कराने की बात कही।
सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि रैंप बनाने का काम पंचायती राज विभाग द्वारा किया जा रहा है। विभाग के ठेकेदार ने जब रैंप बनाने के लिए खुदाई शुरू की तो बिजली सीवरेज की लाइन के अलावा पेयजल लाइन भी साफ झलकने लगी।
लाइनों का नक्शा बनवाने के निर्देश
बिजलीसीवर लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण अब ठेकेदार को नक्शानवीस से इन लाइनों को ध्यान में रखते हुए मैप तैयार कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि इनको क्षति पहुंचे और बीम दीवार खड़ी करने में भी परेशानी हो। जल्द ही रैंप बनाने का काम फिर से शुरू हो जाएगा।
सामान्य अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर अधर में लटका रैंप का कार्य, जिससे सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर अधर में लटका रैंप का कार्य, जिससे बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।