पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राठौर का टिकट काटने पर तंवर का पुतला फंूका

राठौर का टिकट काटने पर तंवर का पुतला फंूका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | नव निर्माण सेना ने प्रदेशाध्यक्ष कुंवर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कांग्रेस नेता अशोक तंवर का महाराणा प्रताप चौक पर पुतला फूंका। वे मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर के बारे में तंवर द्वारा की गई टिप्पणी और उनकी टिकट काटने का विरोध कर रहे थे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जो टिप्पणी की है वह उन्हें शोभा नहीं देती। इसलिए सेना इसका विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि शारदा राठौर हरियाणा में एकमात्र राजपूत विधायक एवं महिला भी हैं। इसलिए अगर अशोक तंवर ने माफी नहीं मांगी तो राजपूत समाज उनका विधानसभा चुनावों में कड़ा विरोध करेगा। इसका नुकसान कांग्रेस पार्टी को होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भिवानी में अशोक तंवर आता है तो उसे काले झंडे दिखाए जाएंगे। इस अवसर पर सेना के संरक्षक प्रीतम शेखावत, प्रदेश महासचिव रतनदीप परमार, जिला अध्यक्ष तरुण वालिया, जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बोबी ठाकुर, प्रदेश सचिव रोहित मगर, उपाध्यक्ष उमेद तंवर, प्रदेश सचिव अरविंद तंवर, राकेश थे।

उधर, हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.अशोक तंवर द्वारा मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर के खिलाफ टिप्पणी करने का विरोध किया है। इस संबंध में शनिवार को रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सभा के महासचिव कैप्टन सुरेश तंवर ने की। अपने संबोधन में तंवर ने कहा कि शारदा राठौर राजपूत समाज की सम्मानित महिला हैं जो दो बार बल्लभ गढ़ से विधायक रही। इस दौरान यहां महासचिव सूबेदार ओमप्रकाश परमार कलिंगा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बापोड़ा, सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीजीएम अजीत सिंह, कैप्टन रामकुमार, कैप्टन अजीत सिंह, विजय सिंह एडवोकेट, ओमबीर तंवर, कमांडो बीर सिंह, जयपाल चौहान एडवोकेट, कैप्टन अजीत सिंह तिगड़ाना, मामन सिंह हेडमास्टर, चंद्रपाल सिंह हेडमास्टर आदि थे।

सीपीएस शारदा राठौर को अपशब्द बाेलने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर का पूतला लेकर प्रदर्शन करते नवनिर्माण संगठन के कार्यकर्ता।