पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कॉरपियो ने मारी ऑटो में टक्कर हेडमास्टर टीचर सहित चार घायल

स्कॉरपियो ने मारी ऑटो में टक्कर हेडमास्टर टीचर सहित चार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारूरोड ऑटो मार्केट के समीप शनिवार शाम तीन बजे स्कॉरपियो गाड़ी ऑटो रिक्शा के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार हेडमास्टर, महिला टीचर ऑटो रिक्शा का चालक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला सामान्य अस्पताल के आपात विभाग में लाया गया। जहां पर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हेडमास्टर के सिर में गंभीर चोटें होने की वजह से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया।

गांव ढाणी माहू निवासी ऑटो चालक शनिवार शाम को अपने गांव से राजकीय उच्च विद्यालय के हेडमास्टर शिवकुमार, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी माहू में राजनीति शास्त्र की प्रवक्ता कमलेश कुमारी गांव कोहाड़ निवासी प्रदीप को लेकर भिवानी रहा था। जैसे ही ऑटो रिक्शा विश्वकर्मा चौक के करीब पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार स्कॉरपियो गाड़ी ने सीधी टक्कर दे मारी। गाड़ी की टक्कर लगने के बाद ऑटो रिक्शा में सवार हेडमास्टर शिवकुमार, महिला टीचर कमलेश, प्रदीप चालक संदीप को गंभीर चोटें आई। सड़क हादसे को अंजाम देने के बाद स्कॉरपियो गाड़ी का चालक मौका से गाड़ी सहित फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल हेडमास्टर शिवकुमार को सामान्य अस्पताल के चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है।