पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बबली ने लिखा सबसे सुंदर निबंध

बबली ने लिखा सबसे सुंदर निबंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी | हरियाणानवयुवक कला संगम भारत सरकार के पर्यावरण वन मंत्रालय के तत्वावधान में शनिवार को तिगड़ाना स्थित राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत छात्राओं के लिए निबंध लेख स्पर्धा रखी गई इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। स्पर्धा में सबसे सुंदर निबंध लिखकर छात्रा बबली ने पहला, सोनिया ने दूसरा मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल अध्यापिका दीपा ने जैव विविधता संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी। स्कूल मुख्याध्यापक दलबीर सिंह ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार दिए बधाई दी।