पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी स्कूल बस चालक ने तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया

निजी स्कूल बस चालक ने तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कायलागांव में एक तीन साल की बच्ची के साथ निजी स्कूल बस के चालक ने दुष्कर्म कर दिया। यह घटना शुक्रवार सुबह की है। पुलिस ने इस मामले में वारदात को अंजाम देने वाले 48 साल के सांकरोड़ निवासी जिले सिंह शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार सुबह अदालत में पेश किया जाएगा।

कायला की एक महिला ने बताया कि उनके मकान के सामने धारेडू के एक निजी स्कूल की बस आकर खड़ी होती है। इस बस को पिछले डेढ़ महीने से सांकरोड़ निवासी जिले सिंह शर्मा चला रहा है। गुरुवार रात चालक उस बस को उनके मकान के सामने खड़ी कर चला गया। इस कारण शुक्रवार सुबह उस बस में उसकी तीन साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा खेल रहा था। इसके बाद जब उसका चालक जिले सिंह आया तो उसने उसकी बेटी के साथ अमानवीय काम कर दिया।

मां को जानकारी उस समय मिली जब उसकी बेटी रोती हुई घर पहुंची। दूसरी ओर बस चालक वहां से उस समय बस लेकर निकल चुका था। इसलिए उसने इसकी शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे शुक्रवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया।