पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अणुव्रत समिति ने श्रीराम पाठशाला में प्रेरणा दिवस मनाया

अणुव्रत समिति ने श्रीराम पाठशाला में प्रेरणा दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अणुव्रत समिति ने श्रीराम पाठशाला में प्रेरणा दिवस मनाया

भिवानी | श्रीरामपाठशाला में अणुव्रत समिति द्वारा अणुव्रत प्रेरणा दिवस मनाया गया। समिति के अध्यक्ष रमेश ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस मौके पर विद्यालय के छात्र नमन ने भजन तथा छात्राओं ने अणुव्रत गीत पेश किया।

समिति अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से नकल करने, व्यसनमुक्त जीवन जीने, बिजली-पानी का अपव्यय करने, बड़ों का आदर करने तथा जीवन में संयम धारण करने की अपील की। समिति के संरक्षक सुरेंद्र जैन एडवोकेट ने विद्यार्थियों से जीवन में किसी भी अवसर पर मांसाहार तथा अंडे का सेवन करने का संकल्प दिलाया। इसके अलावा रविंद्र लाखोटिया ने भी बच्चों से शाकाहार की अपील की। इस अवसर पर लक्ष्मण अग्रवाल, जगदीश अहलावत, संगीता तगेजा आदि थे।