- Hindi News
- सेवानिवृत्त महिला हेड टीचर से मारपीट, जान से मारने की धमकी
सेवानिवृत्त महिला हेड टीचर से मारपीट, जान से मारने की धमकी
{घायल हेड टीचर को अस्पताल में भर्ती कराया
भास्करन्यूज | भिवानी
रामनगरकालोनी में शुक्रवार शाम को सेवानिवृत्त महिला हेडटीचर को घर से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घायल हेडटीचर को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी है।
रामनगर कालोनी निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त हेड टीचर कुंती देवी की बेटी शशि प्रभा ने बताया कि उसकी मां ने फरवरी 2011 में सुभाष नामक व्यक्ति से 30 लाख रुपयों में मकान खरीदा था। इस मकान की रजिस्ट्री भी उनके नाम हो चुकी है और नगर परिषद में हाउस टैक्स भी उनके नाम आज तक अपडेट है। सुभाष ने मकान की राशि चुकाने और रजिस्ट्री कराने के बावजूद कब्जा नहीं दिया था। जब वे इस मसले पर बात करते तो टालमटोल करने लगता। शुक्रवार की शाम को उसकी मां कुंती के साथ वे दोनों रामनगर में पहुंची तो उनके साथ मारपीट की गई।
उन्हें बाल पकड़कर गली में सरेआम घसीटा। मां के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे भी मामूली चोटें आई हैं। उनका आरोप है कि अब सुभाष उन्हें अपना मकान भूल जाने की बात कह रहा है अगर फिर से यहां पर दिखे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घायल बुजुर्ग महिला टीचर को सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में दाखिल कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल महिला टीचर का बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।