बसंत पंचमी मिलन समारोह आज से
भिवानी | श्रीनामदेव कलाधारी मंदिर में आज से 12 फरवरी तक विशेष बसंत होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्रीश्री 108 गोस्वामी जमनादास महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित समारोह में अध्यक्षता रहेगी दामोदर लाल महाराज की। 11 फरवरी को सुबह यज्ञ सत्संग कीर्तन किया जाएगा। सत्संग में रमेश रसिक बृजेश रसिका रचना भाटिया ठाकुर की लीलाओं का वर्णन करेंगे। 12 फरवरी को यज्ञ के बाद ठाकुर जी किशोरी जी की सुंदर झांकियां निकाली जाएंगी तथा समारोह के अंत में भंडारा लगाया जाएगा।