शनि धाम में हिंदू सम्मेलन 13 को
भिवानी | सांस्कृतिकगौरव संस्थान हिंदुत्व की मजबूती के लिए 13 फरवरी को रेलवे स्टेशन के पास स्थित शनि धाम में एक हिन्दू सम्मेलन का आयोजन करेगा यह जानकारी देते हुए सांस्कृतिक गौरव संस्थान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रो. अजितेन्द्र चौहान ने बताया कि सम्मेलन में वरिष्ठ हिंदू नेता सूरजमल तंवर, नवर| सिंह, प्रेम गोयल, उमेद सिंह, बबीता सिंह, संस्थान के युवा जिलाध्यक्ष उपेंद्र तंवर, गोसेवा के संजय परमार, बजरंग दल जिला संयोजक अजितेश गुप्ता बाबा ओमनाथ समेत अनेक संत शिरकत करेंगे। प्रो. अजितेन्द्र ने कहा कि सम्मेलन में शनि धाम के उत्थान संबंधित योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।