पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान, जयपुर हिसार पैसेंजर रद्द, कई ट्रेनों के रूट बदले गए

किसान, जयपुर-हिसार पैसेंजर रद्द, कई ट्रेनों के रूट बदले गए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसारके मय्यड़ में आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार शाम को जाटों द्वारा रेलवे ट्रैक बाधित करने से रेल यातायात ठप हो गया। इससे भिवानी से हिसार जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। वहीं कुछ ट्रेनों के मार्ग को भी बदला गया।

गोरखधामको जाखल से रोहतक भेजा

स्टेशनअधीक्षक राधेश्याम मीणा ने बताया कि शाम को ट्रैक बाधित होने की सूचना के बाद किसान एक्सप्रेस जयपुर-हिसार पैसेंजर को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया था। वहीं गोरखधाम एक्सप्रेस को जाखल होते हुए रोहतक से आगे भेजा गया है। उन्होंने बताया किसान एक्सप्रेस को कल भिवानी से ही वापस अपने निर्धारित समय पर दिल्ली के लिए चलाया जाएगा। वहीं जयपुर से रात को आने वाली पैसेंजर गाड़ी को भी भिवानी से ही वापस भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जब तक रेलवे द्वारा कोई नए आदेश नहीं आते है तब तक भिवानी हिसार रेल मार्ग पर गाड़ियों का संचालन बंद ही रहेगा। इससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को परेशानी होगी।

हांसी गेट पर लगी भीड़

ट्रेनरद्द होने के बाद यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें कम नजर आई। इससे लोग प्राइवेट वाहनों की मिन्नतें करते नजर आए।

रोडवेज ने हिसार के लिए लगाई पांच बसें

रोडवेजने हिसार की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की। अब तक पांच बसों को डिपो से रवाना कर दिया गया है। महाप्रबंधक यूएस दूहन ने बताया कि यात्रियों के लिए ओर अतिरिक्त बसों की जरूरत पड़ी तो व्यवस्था करवा दी जाएगी।

ट्रेन रद्द होते ही यात्रियों में मची अफरातफरी

जैसीही रेलवे द्वारा यात्रियों को यह जानकारी दी गई कि भिवानी से हिसार जाने वाली सभी ट्रेनों को नए आदेश आने तक रद्द कर दिया गया है, उनमें अफरातफरी मच गई। ट्रेन रद्द होने की सूचना पर किसान एक्सप्रेस से हांसी हिसार जाने वाले यात्रियों को स्टेशन पर उतरना पड़ा। किसान एक्सप्रेस को वाया रोहतक, जींद, भटिंडा के लिए रवाना किया गया। स्टेशन पर मौजूद रवि, मोहन, अमित, विजय अन्य यात्रियों का कहना था कि अचानक ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि जब वह टिकट लौटाने के लिए विंडो पर गए तो उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा था।

जाट आरक्षण के चलते रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी यात्री गाड़ी।

जाट आरक्षण को लेकर ट्रेनंे रद्द किए जाने पर रोड के रास्ते हिसार पहुंचने के लिए हांसी चौक पर प्राइवेट वाहन चालक से चलने के लिए मिन्नतें करती सवारियां।

खबरें और भी हैं...