कालौद में युवक को ट्रक से कुचल कर मार डाला
कालौदगांव में एक ट्रक क्लीनर युवक को चालक और उसके साथियों ने ट्रक से कुचलकर मार डाला। वारदात के समय पर मौके पर मौजूद युवक के चचेरे भाई भुरटाना के राजेश की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है वारदात से पहले उनमंे किसी बात पर झगड़ा हुआ था।
भुरटाना निवासी राजेश ने बताया कि उसका चचेरा भाई अनिल कालौद में रहता था। उन्होंने बताया कि अनिल कालौद निवासी सज्जन के यहां ट्रक पर क्लीनर की नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को वह अपने मामा के घर कालौद गया था। वहां जाकर जब उसने उसकी मामी से अनिल के बारे में पूछा तो उसने बताया कि कुछ समय पहले अनिल को कालौद निवासी सज्जन, सोमबीर ओमप्रकाश घर से बुलाकर ले गए हैं। राजेश ने बताया कि मामा के घर चाय पानी पीने के बाद जब वह वापस घर जाने के लिए सड़क की तरफ रहा था तो सामने से एक ट्रक ईशरवाल की तरफ से आकर सड़क पर रुका। उन्होंने बताया कि ट्रक में से तीन व्यक्ति नीच उतरे। ट्रक से नीचे उतरने वालों में अनिल, सोमबीर एक अन्य लड़का था। उन्होंने बताया कि सोमबीर अन्य लड़का उसके भाई अनिल को पकड़े हुए थे। राजेश ने बताया कि उस वक्त वह सड़क से करीब एक किल्ला दूर था। उन्होंने बताया कि उसके देखते ही देखते सोमबीर एक लड़के ने उसके भाई अनिल को ट्रक के पिछले टायरों के नीचे सिर की तरफ से दे दिया। ट्रक में ड्राइवर सीट पर बैठे सज्जन ने ट्रक को चला दिया, जिससे ट्रक उसके भाई अनिल के ऊपर से गुजर गया। उन्होंने बताया कि वह दौड़कर ट्रक की तरफ भागा तो इतने में सोमबीर दूसरा लड़का ट्रक में सवार हो गए तथा सज्जन ने ट्रक को भगा लिया। राजेश ने बताया कि जब उसने पास जाकर देखा तो अनिल के सिर गर्दन के उपर से ट्रक के टायर निकले हुए थे। उन्होंने बताया कि उसने शोर मचाना शुरु किया तो उसका मामा उमेद परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल का पहुंचे। बाद में घटना की शिकायत पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस सिवानी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए भिवानी सामान्य अस्पताल ले आए।
आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर
जांचअधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर सज्जन, सोमबीर 2 अन्य के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।