पत्रकार मुकेश रोहिला की माता का निधन
भिवानी | स्थानीयपत्रकार मुकेश रोहिला की माता बिमला देवी का गुरुवार रात देहांत हो गया। शुक्रवार को गांव बामला में उनका अंतिम संस्कार किया गया। करीब 55 वर्षिय बिमला देवी पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनका रोहतक मेडिकल से इलाज चल रहा था। लेकिन गुरुवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने रात को अपने बामला निवास पर अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानू प्रकाश शर्मा, विश्वकर्मा विचार मंच के अध्यक्ष ईश्वर धामू, ब्राह्मण नेता अनिल हरित, फोटो-पत्रकार राजेश डुडेजा, गिरधारी लाल, राजकुमार, राजेश गौड़ और पूर्व पार्षद देवराज मेहता, पत्रकार अजय मल्होत्रा, राममेहर शर्मा, राजेन्द्र चौहान, राजकुमार डुडेजा, बलवान शर्मा, पवन मित्तल, दीपक खंडेलवाल, अनुज राणा, पत्रकार विरेंदर मिंटू, संजय शर्मा, धमेंद्र जांगड़ा, फूल सिंह धनानिया, मनोज मलिक और राजेंद्र सैनी मौजूद रहे।