पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जंतर मंतर पर धरने की तैयारियों को लेकर बैठक

जंतर मंतर पर धरने की तैयारियों को लेकर बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीडब्ल्यूडीमैकेनिकल यूनियन पीएच शहरी संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता शहरी प्रधान राकेश मलिक ने की। प्रधान राकेश मलिक ने बताया कि 17 फरवरी को दिल्ली जंतर-मंतर पर धरने की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मलिक ने बताया कि कर्मचारियों से संपर्क करके ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का न्यौता दिया जाएगा। इसी के साथ 11 फरवरी को नवा राजगढ़ के जलघर में सूबे सिंह डब्लूपीओ के साथ गांव के कुछ व्यक्तियों ने मारपीट की है जो कि गलत है। सूबे सिंह को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवा दिया है जिसकी एमएलआर भी कटी हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन अधिकारियों से आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। बैठक में याद विरेंदर शर्मा, राजा राय, राजकुमार राघव, बलवंत लोहिया, राजबीर राठी, कृष्ण कुमार, अनिल बागड़ी सुशील मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...