कराटे विजेताओं का स्वागत
भिवानी | 21वीं एशियन अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जी लिट्रा वैली स्कूल की तीसरी कक्षा के छात्र अथर्व, चौथी कक्षा के छात्र आरव ने स्वर्ण पदक दसवीं कक्षा के छात्र मयंक जुलानी ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्या अलका माथुर, प्रशासक एसके हलवासिया, स्नेहलता मितल, डीपीई संजय भारद्वाज ने उनका स्वागत किया।