बैठक में ऑटो चालकों को दिए निर्देश
भिवानी | हरियाणाऑटो रिक्शा यूनियन ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश दहिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कें गड्ढे नहीं भरे जाने से रोड़ी सड़क पर ही बिखरी रहती है। आज तक ठीक प्रकार से सड़कों की मरम्मत भी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि सभी ऑटो चालक किसी भी संगठन एसोसिएशन के बहकावे में आकर उसे रुपये दे। शहर में यातायात पुलिस द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। चौराहों पर पीली पट्टी लगने से यातायात व्यवस्था में भी सुधार आया है। इस अवसर पर पवन, धर्मबीर, राजबीर, प्रकाश, सुमेर, राजेश, सुरेश, वेद प्रकाश अन्य लोग उपस्थित थे।