पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भिवानी में पंचकर्म केंद्र इसी माह में, योग और आयुर्वेदिक पद्धति से होगा उपचार

भिवानी में पंचकर्म केंद्र इसी माह में, योग और आयुर्वेदिक पद्धति से होगा उपचार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयुषविभाग के महानिदेशक डाॅ. साकेत कुमार ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सभी सुविधाओं से युक्त पंचकर्म सेंटर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भिवानी में आगामी एक पखवाड़े में पंचकर्म सेंटर चालू कर दिया जाएगा।

महानिदेशक शुक्रवार को सेक्टर-13 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में बसंत पंचमी के दिन वरिष्ठ नागरिकों की पंचकर्मा एवं योग प्राणायाम के माध्यम से जटिल बीमारियों के निदान के लिए लगाए गए आयुर्वेद शिविर का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज के दिन पूरे प्रदेश में इस तरह के शिविरों का आयोजन कर वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा रही है। इन शिविरों में ओपीडी के माध्यम से वृद्घावस्था संबंधी सभी बीमारियों की जांच एवं दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा नेचुरोपैथी से भी समस्याएं दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

डाॅ. साकेत ने कहा कि एलोपैथी के माध्यम से अचूक बीमारियों का भी निदान संभव हैं। विशेषकर असाध्य रोगों का निदान आयुर्वेद के माध्यम सफल है और इसके अच्छे परिणाम सामने रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुलामी के समय इस तरह की पद्धतियां विलोप हो गई।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पंचकर्म सेंटरों में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए 125 चिकित्सकों की भर्ती की जा रही है। इसके अलावा दवाइयों की कमियां भी दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें होम्योपैथिक यूनानी पद्धति की दवाइयों की खरीद प्रक्रिया भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6500 योगशालाएं खोली जाएंगी। इनमें से 1100 योगशालाओं के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है।

अंबालामें राज्यस्तरीय आयुष मेला तीन मार्च से

महानिदेशकडॉ. साकेत कुमार ने बताया कि तीन से छह मार्च तक विभाग द्वारा अंबाला कैंट में राज्य स्तरीय आयुष मेला लगाया जाएगा। शिविर में सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया, जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. दलबीर राठी, डाॅ. सुनीता जांगड़ा, डॉ. प्रीति, डाॅ. निशा डाॅ. राजकुमार वेद ने भी अलग अलग विषयों पर जानकारी दी। शिविर में क्लब के प्रधान रामकिशन शर्मा ने भी सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया। सुनील शर्मा कोच ने बताया कि शिविर में 350 से अधिक बुजुर्गों को स्वास्थ्य की जांच एवं उन्हें नि:शुल्क दवाइयां मुहैया करवाई गई। इस दाैरान एसडीएम सतपाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्ण भारद्वाज, डाॅ. मदन मानव, डाॅ. नवीन कोकचा, डाॅ. राजेश कुमार, डाॅ. हरीश कुमार, डाॅ. सुनील जांगड़ा, महाराज दयानंद गिरी, सीमा परमार सहित अन्य मौजूद रहे।

सेक्टर-13 में बीमारियों के निदान के लिए लगाए आयुर्वेद शिविर का शुरू

चिकित्सा शिविर के दौरान योगाभ्यास की प्रस्तुति देने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रणदीप पूनिया अन्य।

आयुष विभाग के चिकित्सा शिविर के दौरान योगाभ्यास करते खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...