पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेल बजट में भिवानी लोहारू को नई रेल लाइन दी जाए : डालमिया

रेल बजट में भिवानी-लोहारू को नई रेल लाइन दी जाए : डालमिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकरेल यात्री एवं जन कल्याण संघ के प्रधान महाबीर प्रसाद डालमिया ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर रेल संबंधित मांगों को नए बजट में पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ष रेल बजट में भिवानी रेलवे स्टेशन को कुछ विशेष नहीं दिया जाता। वहीं कुछ योजना स्टेशन के लिए जारी भी होती है तो उसे समय पर पूरा ही नहीं किया जाता है। इससे जिले आस पास के क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में नई सरकार के बनने के बाद लोगों को एक नई उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार द्वारा 25 फरवरी को घोषित होने वाले नए रेल बजट में एक बाद फिर से लोगों को उम्मीद जगी है। इस अवसर पर नेनकुमार, रामप्रसाद, प्रदीप, रमेश, हरीश, संतोष, राजकुमार अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

केंद्रीयरेल मंत्री के सामने ये रखीं मांगें

पत्रकारवार्ता में डालमिया ने भिवानी से लोहारू के लिए नई रेल लाइन, भिवानी से रोहतक का दोहरीकरण विद्युतीकरण, भिवानी रेलवे स्टेशन को बीकानेर की बजाय दिल्ली मंडल में शामिल करने, भिवानी में वाशिंग लाइन के पास स्थित कृष्णा कॉलोनी से दुर्गा कॉलोनी जाने वाले फाटक पर आरयूबी का निर्माण कराया जाए, भिवानी सिटी हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा दिया जाए, जंक्शन पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाई जाए जिससे गाड़ियों को आउटर पर खड़ा नहीं किया जाए, फरक्का एक्सप्रेस का भिवानी तक विस्तार किया जाए, हावड़ा जैसलमेर का लोहारू जंक्शन पर ठहराव आदि मांगों को सरकार द्वारा जल्द ही पूरा करने की मांग की गई।

पत्रकारों से बातचीत करते दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ के प्रधान महाबीर डालमिया, संतोष कुमार।

खबरें और भी हैं...